
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना (Corona) का कहर तेजी से अपने पैर पसार रहा हैं। आम आदमी से लेकर अब राजनेता भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस (Congress) के विधायक (MLA) और कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी (Kunal Choudhary) को कोरोना हो गया हैं।
कुणाल चौधरी (Kunal Choudhary) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सियासी दौर शुरू हो गया हैं। बीजेपी नेता और खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व चेयरमैन हितेश वाजपेयी (Hitesh Vajpayee) ने मांग की है कि कुणाल चौधरी समेत 22 कांग्रेस विधायकों को क्वारेंटाइन किया जाए।
भाजपा नेता वाजपेयी ने कहा कि कुणाल चौधरी लगभग 22 विधायकों के संपर्क में रहे हैं। जिसमे कांग्रेस से राज्यसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा प्रशासन को क्वारंटाइन के नियमों के तहत पालन गंभीरता से कराना चाहिए।
मालूम हो कि 19 जून को राज्यसभा चुनाव (Rajyasabha Election) के लिए मतदान होना हैं।