खोजें

MADHYA PRADESH: हास्यास्पद लगता है भाजपा का किसान आक्रोश आंदोलन

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

किसानों की कर्जमाफी और बाढ़ राहत राशि के लिए बीजेपी का प्रदर्शन

भाजपा ने आज प्रदेश में किसानों की कर्जमाफ़ी और बाढ़ राहत राशि के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया. बीजेपी का कहना है कि राज्य के किसानों को कर्जमाफी का लाभ नहीं मिला है. मगर हमें याद आता है कमलनाथ का वो बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि शिवराज सिंह के रिश्तेदारों का भी कर्ज माफ़ किया गया है. इतना ही नहीं बीजेपी दफ्तर के बाहर जिन किसानों का कर्ज माफ़ हुआ है उनका लेखा जोखा भी उड़ेला गया था.

  
प्रदर्शन कर रही भाजपा का ये भी कहना है कि किसानों को उनकी ख़राब हुई फसल का मुआवजा नहीं मिला है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि केंद्र की ओर से मुआवजे की राशि दी जा चुकी है. तो वहीं कांग्रेस कह रही है कि सर्वे के लिए आई टीम जब दिल्ली पहुँची थी तो उसके बाद भी राज्य में बारिश हुई थी. उससे हुए नुकसान का भी सर्वे किया जाए और राहत राशि प्रदान की जाए. अब इन दोनों स्थितियों से भाजपा द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन हास्यास्पद लगता है. 

Exit mobile version