सभी खबरें

बीजेपी IT Cell कर रही किसान आंदोलन को विफल करने का काम, आईटी सेल प्रमुख ने दिया इस्तीफा, अब बीजेपी ने उन्हें ही बना डाला देशद्रोही!!

 

 बीजेपी IT Cell कर रही किसान आंदोलन को विफल करने का काम, आईटी सेल प्रमुख ने दिया इस्तीफा, अब बीजेपी ने उन्हें ही बना डाला देशद्रोही!!

 नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव :- किसान आंदोलन देश में 26 नवंबर से चल रहा है. किसानों की मांग है कि कृषि बिल को खत्म किया जाए पर केंद्र की भाजपा सरकार कृषि बिल पर संशोधन करने को तैयार है लेकिन कृषि कानून खत्म करने को बिल्कुल तैयार नहीं. भारतीय जनता पार्टी के योजनाओं से जब आईटी सेल प्रमुख परेशान हुए तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया.

युवा सुखप्रीत सिंह आईटी सेल भाजपा तिलक नगर, दिल्ली के प्रमुख थे। उनकी तनख्वाह करीब ढाई लाख रुपये महीना थी। सुखप्रीत सिंह ने बताया कि आईटी सेल किसान आंदोलन को विफल करने के लिए सभी तरह की झूठी अफवाहें फैला रही है।

यही वजह है कि सुखप्रीत ने यह सब करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि”मैं अपने किसानों और अपने लोगों के खिलाफ नहीं हो सकता,”। भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है, नफरत फैला रही है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा दिया। उसी समय, उनके आईटी सेल ने उन्हें देशद्रोही कहना शुरू कर दिया। कदम न तो छोटा था और न ही आसान था। यह एक दलदल से बाहर निकलने जैसा था। लेकिन उन्होंने हिम्मत की और भाजपा के खिलाफ आवाज उठाई..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button