ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

भाजपा कर रही मालवा-निमाड़ पर पूरा फोकस, प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष निमाड़ दौरे पर

प्रणय शर्मा, भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है इसलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों की पार्टी अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। वही अब भाजपा की उसकी नजर आदिवासी मतदाताओं पर है क्योंकि, माना जाता है कि मध्य प्रदेश में आदिवासी जिसके साथ होते हैं, सरकार भी उसी की बनती है। इसके लिए बीजेपी धार्मिक आयोजनों का भी सहारा लेती हुई नजर आ रही है।

मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य धार जिले में भाजपा रोड शो के जरिए माहौल बनाना चाहती है, क्योकि पिछले चुनाव में धार जिले की सात विधानसभा सीटों मेें सिर्फ एक धार सीट ही भाजपा जीत सकी थी। फिर राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के भाजपा में आने के बाद भाजपा के खाते में दो सीटें दर्ज हो सकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश में अपने चुनावी दौरे की शुरुआत धार में रोड़ शो से करेंगे। इसके लिए तैयारियां हो चुकी है। इंदौर के कुछ नेता सप्ताह भर से धार के आदिवासी जिलों में जाकर भाजपा पदाधिकारियों की बैैठक ले रहे है।

वही,कभी भाजपा का गढ़ रहे मालवा-निमाड़ ने पिछले चुनाव मेें सत्ता की चांबी कांग्रेस को सौंपी थी। भाजपा फिर से मालवा निमाड़ में मजबूती चाहती है। इस कारण एक सप्ताह मेें निमाड़ के तीन जिलों में प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की प्लानिंग तैयार की गई है। इसे मालवा-निमाड़ मेें भाजपा के चुनावी अभियान की शुरूआत के तौर पर माना जा रहा है। राजनीतिक दृष्टि से महत्व रखने वाले इस हिस्से पर भाजपा इसलिए भी फोकस कर रही है,क्योकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निमाड़ और मालवा की 25 से ज्यादा सीटों की नब्ज टटोली थी। यहां ज्यादातर आदिवासी सीटें है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जून के अंतिम सप्ताह मेें खरगोन के दौरे पर रहेंगे। वे कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से सीधे मुलाकात करेंगे और सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए हर विधानसभा में बैठकों का दौर चल रहा है। नड्डा के अलावा दो-तीन अन्य केंद्रीय मंत्री भी आगामी दिनों में मालवा निमाड़ का दौरा कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button