किसानों को लेकर भाजपा बटी दो खेमे में, सांसद साक्षी महाराज का किसानो पर बड़ा बयान, तो वहीं किसानों को खालिस्तानी बताने वालों पर भड़के राजनाथ सिंह
किसानों को लेकर भाजपा बटी दो खेमे में, सांसद साक्षी महाराज का किसानो पर बड़ा बयान, तो वहीं किसानों को खालिस्तानी बताने वालों पर भड़के राजनाथ सिंह
-राजकमल पांडे
यूं तो किसानों को लेकर बयानों का दौर पिछले 34 दिनों चल रहा जहां भाजपा के मंत्री, विधायक, सांसद से लेकर छोडे-बडे सभी पदाधिकारी किसानों पर किसी भी स्तर तक जाकर बयान देने से पीछे नहीं है. किसानों को कहीं खालिस्तानी, चीनी तो कहीं देशद्रोही कहने तक से पीछे नहीं रहे हैं. अब विगत दिनों भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने किसानों के लेकर बड़ा बयान दिया है कहा कि ‘‘यह तथाकथित किसान असली किसान नहीं है, बल्कि असली किसान तो खेतों में काम कर रहे हैं’’ वहीं राजनाथ सिंह ने अपने एक बयान में कहा कि ‘‘मैं किसान पुत्र हूं’’ ऐसे में एक ही पार्टी के दो बड़े नेताओं के दो अलग-अलग बयान यह दर्शाते हैं कि भाजपा पार्टी में नए किसान कानून के बिल पर खुद सहमत/असहमत हिस्सों में बंटी पड़ी है.हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियों का निरीक्षण कर दिल्ली जा रहे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने यहां सदर स्थित शनि पीठाधीश्वर महेंद्र दास जी के आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में उत्पात सिर्फ सिंघू बॉर्डर पर हो रहा है. किसान आंदोलन में शामिल नहीं हैं.
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के मंदिर, गंगा और हिंदू आस्था को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की उन्होंने कहा कि किसी की आस्था के साथ कोई कैसे खिलवाड़ कर सकता है. मंदिर और पूजा पर उंगली उठाना अनुचित है इस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.
उन्होंने कहा कि देश का विभाजन हुआ तब पाकिस्तान में पांच करोड़ हिंदू था, आज पाकिस्तान में 50 लाख हिंदू भी नहीं हैं. हिंदुस्तान में दो करोड़ मुसलमान थे, आज हिंदुस्तान में 32 करोड़ मुसलमान हैं. उन्होंने कहा कि मुसलमानों का अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त होना चाहिए. साक्षी महाराज ने कहा जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाएगा जिसमें ‘हम दो, हमारे दो और उनके भी दो और सबके दो’ का सिद्धांत लागू होगा.
भड़के राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन लोगों की आलोचना है कि जो आंदोलन में शामिल किसानों को खालिस्तानी और नक्सली बता रहे हैं। एएनआई को दिए इंटरव्यू में जब रक्षा मंत्री से पूछा गया कि उन्हीं की पार्टी के कई नेता किसानों को खालिस्तान और नक्सली बता रहे हैं तो उन्होंने सख्त लहजे में इसे गलत बताया। राजनाथ ने कहा कि किसानों के सम्मान में उनका सिर हमेशा झुका है और किसी को किसानों के लिए इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। किसानों ने देश को हमेशा आर्थिक संकट से बचाया है और देश के लिए सिख समाज के बलिदान को कोई भूल नहीं सकता।




