BJP को एक और विकेट गिरा: पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक के बाद एक कई झटके लग रहा है। एक बार फिर पूर्व विधायक महेंद्र बागरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दरअसल महेंद्र बागरी पन्ना जिले के गुनौर विधानसभा सीट से आते हैं. 2013-2018 तक भारतीय जनता पार्टी से विधायक रह चुके हैं. लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है. जिस कारण बागरी लंबे समय से नाराज चल रहे थे. उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें भी चल रही थी. आज वो कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.
बता दें कि बीजेपी ने पिछले महीने अपनी हारी हुई 39 विधानसभी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया था. पन्ना जिले क गिन्नौर विधानसभा से भाजपा ने राजेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया है. जिसका विरोध हो रहा है. इसी से नाराज होकर नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। इससे पहले आदिवासियों के जननायक टंट्या भील के वंशज सुशील ने भी कांग्रेस का हाथ थामा है. पूर्व सीएम व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उन्हें सदस्यता दिलाई है. उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ को टंट्या भील का चित्र भी भेंट किया है. इस दौरान आदिवासी नेता भी मौजूद रहे।




