2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

अब टंट्या भील के वंशजों ने थामा कांग्रेस का दामन: सुशील बने प्रदेश सचिव

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कई दिग्गज नेता और आम जनता बीजेपी का साथ छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम रही है। चुनाव से पहले इतनी ज्यादा तादाद में फिर बदल होना चुनावी समीकरण को भी बदल सकता है। हालंकि जीत का पूरा समीकरण जनता के हाथ में हैं। लेकिन उससे पहले फेरबदल की कड़ी में टंट्या भील के वंशज ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।

आदिवासियों के जननायक टंट्या भील के वंशज सुशील ने कांग्रेस का हाथ थामा है। पूर्व सीएम व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ को टंट्या भील का चित्र भी भेंट किया है। इस दौरान आदिवासी नेता भी मौजूद रहे। सुशील के पार्टी ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस ने उन्हें आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। आपको बता दें कि सुशील टंट्या भील की छठवी पीढ़ी हैं।V

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।