सभी खबरें

कथित अश्लील वीडियो सामने आने के बाद BJP महासचिव ने अपने पद से दिया इस्तीफ़ा, और भी नेताओं के फुटेज जारी करने का किया गया दावा 

तमिलनाडु : मंगलवार को तमिलनाडु बीजेपी के महासचिव केटी राघवन ने कथित रूप से एक स्टिंग वीडियो जारी होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राघवन ने कहा, “मुझे आज सुबह ही सोशल मीडिया पर मेरे बारे में साझा किए गए एक वीडियो के बारे में पता चला। यह मुझे और मेरी पार्टी को कलंकित करने के लिए जारी किया गया है। मैंने सम्मानित राज्य अध्यक्ष अन्नामलाई के साथ चर्चा की। मैं अपनी पार्टी के पद से इस्तीफा देता हूं। मैं आरोपों से इनकार करता हूं। न्याय की जीत होगी। 

इतना ही नहीं महासचिव केटी राघवन ने एक ट्वीट में ऐसे आरोपों से इनकार किया है और कहा कि वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने लिखा है, “तमिलनाडु के लोग, पार्टी कार्यकर्ता और मेरे साथ के लोग जानते हैं कि मैं कौन हूं। मैं 30 साल से बिना किसी लाभ के काम कर रहा हूं। 

क्या है पूरा मामला 

खबरों के अनुसार, कथित अश्लील वीडियो में  बीजेपी के महासचिव केटी राघवन को पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ दिखाया गया है। इस फुटेज को पार्टी के ही दूसरे पदाधिकारी मदन रविचंद्रन ने यूट्यूब पर पोस्ट किया था। हालांकि, “द लोकनीति” इस वायरल वीडियो में दिखाए गए व्यक्ति की पहचान की पुष्टि नहीं करता। 

वीडियो जारी करने वाले रविचंद्रन ने किया बड़ा दावा 

मिली जानकारी के मुताबिक, अपने YouTube चैनल 'मदन डायरी' पर वीडियो जारी करने वाले रविचंद्रन ने दावा किया कि उनकी टीम के पास ऐसे 15 नेताओं के ऑडियो क्लिप और वीडियो फुटेज हैं और समय आने पर उन्हें भी जारी करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस तरह के स्टिंग ऑपरेशन का विचार बीजेपी के कई नेताओं पर यौन शोषण और जबरन सेक्स के आरोपों के बीच आया था। उन्होंने कहा, “इसका उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों से पार्टी को साफ करना है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button