कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा ये राजनीति है, प्रेमचंद गुड्डू को धैर्य रखने की थी ज़रूरत, अब होगा नुकसान

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश के इंदौर की सांवेर विधानसभा सीट को लेकर प्रदेश में हलचल तेज़ हैं। शिवराज कैबिनेट के मंत्री व सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट ने यहां से सांवेर के कद्दावर कांग्रेसियों को बीजेपी में शामिल करवाया। इसके बाद मानो प्रदेश में सियासी बवाल मच गया।
पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने इसको लेकर मंत्री तुलसी सिलावट और ज्योतिरादित्य सिंधिया का घेराव किया। मीडिया के सामने आकर प्रेमचंद गुड्डू ने उपचुनाव में तुलसी सिलावट को हराने की खुली चुनौती दी तो वहीं उन्होंने सिंधिया को गद्दार बताया। यहां तक कि उन्होंने सिंधिया घराने के इतिहास पर कई सवाल खड़े कर दिए थे। उन्होंने सिंधिया परिवार और ज्योतिरादित्य सिंधिया को सामंती बताते हुए मंत्री सिलावट को ज्योतिरदित्य सिंधिया का चापलूस करार दिया।
इस पूरे मामले को लेकर अब बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya) का बड़ा बयान सामने आया हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी में गुड्डू को अपेक्षा के अनुरूप सम्मान, गुड्डू की अपेक्षा भी ज्यादा थी और उनकी कुछ उपेक्षा भी हुई। लेकिन उन्हें धैर्य रखना चाहिए था। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राजनीति (politics) में कुछ कह नहीं सकते, कभी कभी ऐसा हो जाता हैं। लेकिन अगर प्रेमचंद गुड्डू थोड़ा धैर्य रखते तो उनका नुकसान नहीं होता।




