सभी खबरें

कांग्रेस को महंगी पड़ेगी इस "नेता" की वापसी…! पार्टी में जमकर हो रहा है इसका विरोध

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – उपचुनाव से पहले मध्यप्रदेश में सियासी उठापठक चालू हैं। हालही में बीजेपी से निष्कासित किए किए पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू (Premchandra Guddu) के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें भी चरम पर हैं। मिली जानकारी के अनुसार आलाकमान ने प्रेमचंद गुड्डू (Premchandra Guddu) को भोपाल तलब किया गया हैं। जहां उनकी मुलाकात दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ (Kamalnath) और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के साथ होगी। कहा ये भी जा रहा है कि आज दोपहर बाद गुड्डू दोबारा कांग्रेस का हाथ थाम लेंगे। 

वहीं, प्रेमचंद गुड्डू अपने बेटे अजीत बोरसी के साथ राजधानी भोपाल (Bhopal) के लिए रवाना हो गए हैं। बता दे कि बीते कई दिनों से गुड्डू के कांग्रेस (Congres) में शामिल होने की खबर थी। हालही में उन्होंने बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के खिलाफ बयान दिया था, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओं नोटिस भेजा था। बाद में पार्टी ने कार्यवाही करते हुए गुड्डू को पार्टी से निष्कासित कर दिया। 

पार्टी में बढ़ रहा है विरोध

सूत्रों की माने तो गुड्डू को वापस पार्टी में शामिल करने का जबरदस्त विरोध हो रहा हैं। कई नेता गुड्डू की कांग्रेस वापसी के फेवर में नही हैं। हालांकि प्रेमचंद गुड्डू दिग्गज नेताओं ने गिने जाते हैं। कहा ये भी जा रहा है कि अगर गुड्डू कांग्रेस में शामिल होते है तो उन्हें उपचुनाव (By Election)  में मंत्री तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) के सामने उतार सकती हैं। ज्ञात हो कि प्रेमचंद गुड्ड, तुलसी सिलावट को चुनाव में हराने की खुली चुनौती भी दे चुके हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button