.jpeg)
दमोह:- राहुल लोधी को भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार, छह बार विधायक रहे जयंत मलैया ने यह कहकर बढ़ा दी भाजपा की मुश्किलें
दमोह:- दमोह उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है जिसके बाद दमोह में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. मध्य प्रदेश में उपचुनाव के 9 दिन पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे राहुल लोधी ने भाजपा का दामन थाम लिया. जिसके बाद दमोह सीट खाली हो गई.
बता दें कि 17 अप्रैल को उपचुनाव होना है और 2 मई को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे.
इसी बीच दमोह सीट से 6 बार भाजपा विधायक रहे और पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने यह कहकर भाजपा के अंदर हलचल बढ़ा दी है कि कांग्रेस में से लगातार संपर्क साध रही है लेकिन वह पार्टी में है. आगे क्या रुख होगा उसके बारे में 1 सप्ताह बाद बात करेंगे. मलैया बुधवार को भोपाल में थे . कुछ दिन पहले दिल्ली में कुछ नेताओं से मुलाकात की थी.
इसी बीच मलैया के बेटे और दावेदारों में शामिल सिद्धार्थ ने बुधवार की देर रात समर्थकों के साथ मीटिंग की सिद्धार्थ से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह बैठक नहीं थी वह कथा और भंडारे में थे. दावेदारी को लेकर पूछने पर वह बोले कि आगे देखते हैं क्या होगा मैं एक आशावादी व्यक्ति हूं पार्टी में अपनी बात भी रखूंगा.
पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत जल्दी दमोह में स्थिति साफ कर देंगे. हालांकि यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जयंत मलैया खुद या उनके बेटे सिद्धार्थ को निर्दलीय चुनाव में उतार सकते हैं.