सभी खबरें
BJP उम्मीदवार का आरोप, सेकेंड लाइन की लीडरशिप ने उन्हें धोखा दिया, इसलिए हार गया चुनाव

मध्यप्रदेश/मुरैना – मुरैना विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रघुराज सिंह कंसाना का मुकाबला कांग्रेस के राकेश मावई से था। जिसमें उनको करीब साढ़े पांच हजार से अधिक वोट से हार का सामना करना पड़ा।
हार के बाद भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह कंसाना का गुस्सा फूटा हैं। साथ ही उन्होंने मुरैना जिले के नेताओं और मंडल स्तर के नेताओं पर सवाल उठाए हैं।
रघुराज सिंह कंसाना ने आरोप लगाया है कि मुरैना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तो काम किया लेकिन सेकेंड लाइन की लीडरशिप ने उन्हें धोखा दे दिया, जिस कारण वो चुनाव हार गए।
उन्होने कहा कि उपचुनाव में इन्होने बीजेपी की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया हैं। इतना ही नहीं कंसाना ने कहा कि मुझे चुनाव हराने वाले सभी नेताओं के नाम पार्टी नेतृत्व को मालूम है, उम्मीद है कि अब ऐसे नेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।




