लंबे मंथन के बाद इंदौर से BJP ने इनपर खेला दांव, अब कांग्रेस के संजय शुक्ला से होगा मुकाबला

इंदौर : इंदौर में बीजेपी ने लंबे विचार मंथन के बाद संघ के चेहरे पुष्यमित्र भार्गव को अपना महापौर का उम्मीदवार बनाया है। भार्गव 41 साल हैं जो छात्र जीवन से ही एबीवीपी से जुड़े रहे हैं। अब मेयर पद के लिए इनका मुकाबला कांग्रेस के संजय शुक्ला से होगा।
दरअसल बीजेपी ने इंदौरी नेताओं को बैठक के लिए भोपाल बुलाया था। उनसे चर्चा के बाद पुष्यमित्र भार्गव का नाम तय होने की खबर आ गई है।
हालांकि, सूत्रों का कहना है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान डॉ निशांत खरे और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एक अन्य दावेदार को उम्मीदवार बनाना चाहते थे। लेकिन संघ की पृष्ठभूमि वाले पुष्यमित्र भार्गव को उम्मीदवार बनाया गया।
बीजेपी ने महापौर के जिन 14 प्रत्याशियों की घोषणा की है। उनमें से 6 चेहरे विधायकों की पसंद हैं। जबकि 4 कैंडिडेट संघ के भरोसेमंद माने जाते हैं। 2 उम्मीदवारों के लिए क्षेत्रीय सांसदों की चली है। वहीं 2 प्रत्याशियों को बीजेपी संगठन के लिए काम का इनाम मिला है।




