विचित्र और दुर्लभ सफ़ेद कौआ दिखाई दिया नर्मदा तट पर

 

बड़वानी/हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट :- अधिकतर लोगों को यह पता नहीं है कि कौवा सफेद भी होता है क्या ? क्योंकि अक्सर हम जिन कौवों को घरों के अंदर देखते हैं। वे काले ही होते हैं। सफेद कौवा काफी दुर्लभ होता है। जिस तरह से काले कौवे को एक अशुभ प्राणी माना जाता है। उसी तरीके से सफेद कौवे को अशुभ प्राणी नहीं माना जाता है।‌‌‌
वरना उसको एक अच्छे प्राणी की संज्ञा दी जाती है। जब काला कौवा हमारे घर के उपर बैठ कर कांव कांव करता है। तो हमे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। लेकिन सच मायने मे कौवे का इसमे कोई दोष नहीं है। हम सबको बचपन से ही यह सीखाया जाता है कि कौवा बुरा होता है।

 

अलवीनो के नाम से जाना जाने वाला कौवा एक दुर्लभ प्रजाति का है।भारत के अंदर भी कई बार सफेद कौवा नजर आ चुका है। एक न्यूज के अनुसार सन 2017 के अंदर मध्यप्रदेश के सतना जिले के एक गांव के अंदर एक सफेद कौवा देखा गया था। जोकि अन्य दूसरे काले कौवों के साथ था।

‌‌‌इसी तरीके का एक सफेद कौवा माध्वगढ के अंदर देखा गया था। जोकि काफी छोटा था । इस वजह से दूसरे जानवर उसे परेशान कर रहे थे ।

Exit mobile version