सभी खबरें

Bihar Protest Live : सड़को पर उतरे RJD कार्यकर्ता, कई जगहों पर प्रदर्शन शुरू, बढ़ाई गई सुरक्षा

बिहार / खाईद जौहर -: आज आरजेडी ने बिहार में नागरिकता कानून के विरोध में बंद बुलाया हैं। बिहार बंद को लेकर शुक्रवार को पटना में तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के बड़े नेताओं ने मशाल जुलूस निकाला। वहीं, बिहार बंद के दौरान कोई हिंसा ना हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

नागरिकता कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे RJD कार्यकर्ता 

  • सुबह से ही NH पर टायर जला, RJD समर्थक बंद के समर्थन में जमे हुए हैं। 
  • RJD कार्यकर्ताओ का NH पर बवाल, बंद समर्थकों ने हाजीपुर-मुज्जफ्फरपुर NH 22 को भगवानपुर में बंद कराया। 
  • जहानाबाद दरभंगा, वैशाली समेत कई जिलों में प्रदर्शन शुरू। 
  • दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन को आरजेडी समर्थक कार्यकर्ताओं ने रोका। 
  • पटना रेलवे स्टेशन पर किसी को प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं। 
  •  
  • प्रशासन ने स्टेशन परिसर और उसके आसपास बढ़ाई सुरक्षा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button