ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों से

बिहार : नीतीश कुमार दोपहर 2 बजे लेंगे CM पद की शपथ, ये होंगे उपमुख्यमंत्री….

बिहार : मंगलवार को शाम 4 बजे नीतीश कुमार ने एनडीए के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल फागू चौहान को नई सरकार के गठन का दावा पेश करते हुए 164 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा।

जिसके बाद राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को सरकार बनाने का आमंत्रण दे दिया। आज दोपहर बाद 2 बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जबकि, तेजस्वी यादव होंगे डिप्टी सीएम बनेंगे।

बताया जा रहा है कि आज सिर्फ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ही गोपनीयता की शपथ लेंगे। बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण बाद में हो सकता है। बता दें कि इस नई सरकार के लिए महागठबंधन हुआ, जिसमें जदयू, राजद, कांग्रेस और वाम दल के साथ निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button