20 दिनों से लापता लड़की, पुलिस दिखा रही लापरवाही
इस तस्वीर में जो लड़की आपको दिख रही है वह पिछले बीस दिनों से लापता है। इसका नाम निकिता जाटव है
इस तस्वीर में जो लड़की आपको दिख रही है वह पिछले बीस दिनों से लापता है।
इसका नाम निकिता जाटव है। यह ग्राम बरखेड़ा नाथू की निवासी है। निकिता के पिता का नाम रेवा राम जाटव है जो कि बेटी के लापता होने से बेहाल है। निकिता की उम्र केवल 18 साल है।
परिवारवाले और दोस्तों ने मिलकर सोशल मीडिया पर फ़ोटो विरल करके जानकारी हासिल करने की कोशिश की।
20 दिन पहले निकिता सुबह सुबह रोज़ाना की तरह अपने स्कूल जा रही थी, स्कूल का नाम मुगालिया शासकीय स्कूल है। निकिता अपने साथ स्कूल फीस भी लेकर गई थी। वह सही सलामत स्कूल पहुंची, स्कूल में पढ़ा, और स्कूल की फीस भी जमा की। मगर छुट्टी के बाद घर लौटते समय घर तक नही पहुंची। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो घरवाले परेशान हो गए और स्कूल जाकर पता किया की क्या वह आज स्कूल पहुंची थी? स्कूल वालों ने बताया की निकिता आज स्कूल आई थी और फीस भी जमा किया था मगर वह घर क्यों नहीं पहुंची ये कोई नही जानता।
निकिता का स्कूल बैग मिला सही सलामत
घरवालों ने खूब ढूंढा, आस पास में पूछताछ भी किया मगर कोई खबर नहीं मिली फिर उन्होने आखिर में पुलिस से मदद मांगी। कुछ देर के बाद निकिता का स्कूल बैग मिला। बैग में सभी समान सही सलामत मौजूद था। पैसे भी स्कूल में ही जमा हो गए थे, तो चोरी का कोई मामला नहीं रहा।
पुलिस की लापरवाही नज़र आई, कोई कार्यवाही नहीं कर रही पुलिस
दो तीन तक पुलिस ने निकिता को ढूंढने की कोशिश की मगर उसके बाद कोई कार्यवाही नहीं की गई। पुलिस लापरवाही दिखाने लगी और कुछ पता नहीं लगा पाई।
निकिता के गायब हुए आज 20 दिन हो गए है, मगर अब तक पुलिस किसी भी तरह की कार्यवाही नही कर रही है और अब तक कुछ भी पता नहीं लगा पाई है।
अभी तक निकिता के बारे में कोई कुछ भी नही जनता। वो स्कूल से कहां गई, उसके साथ क्या हुआ? वो सही सलामत है या नही? किसी को भी नही पता।
अगर आपको निकिता जाटव से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलती है तो जरूर बताइएगा।
और इस पोस्ट को जितना हो सके उतना शेयर करिएगा।