बिहार: बाढ़ ने बरपाया कहर, बेफिक्र है सरकार, लोगों की मुसीबत नहीं हुई कम, अब सामने आए 775 डेंगू के मामले 

बिहार: बिहार में आई बाढ़ के कारण लोगों का जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ हैं। इस बाढ़ के कारण राज्य में 160 से ज़्यादा लोगों अपनी जान गवा चुके हैं। जबकि अब इन लोगों के सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गई हैं। इस भयंकर बाढ़ के बाद अब डेंगू-चिकनगुनिया का खतरा बढ़ गया हैं। यहां तक की प्रदेश में डेंगू के 775 मामले सामने आए हैं। जिसमें अकेले पटना में क़रीब 520 मामले हैं। 

बता दे कि शनिवार को डेंगू के 120 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, चिकनगुनिया के भी 70 से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 

उधर, पटना के आक्रोषित लोगों ने शनिवार को राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा लोगों ने टायर जलाए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि पटना नगर निगम और अन्य सरकारी एजेंसियां छह दिन पहले बारिश बंद होने के बाद भी कॉलोनियों और अपार्टमेंटों से बाढ़ के पानी को बाहर निकालने में विफल रही हैं। इस बात से आक्रोषित लोगों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। इसके अलावा लोगों ने स्थानीय प्रशासन व राज्य सरकार से उन्हें राहत प्रदान करने की मांग की हैं। 

Exit mobile version