बिहार में बाढ़ से राहत नहीं, अब पुनपुन नदी ने मचाई आफत, रोकी गई रेल सेवा 

बिहार – बिहार में पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया। बिहार में हुई मूसलाधार बारिश ने चारों तरफ बाढ़ के हालात बना दिए। बिहार में आई बाढ़ के कारण कई लोगों की जान भी गई। बता दे की फ़िलहाल बारिश का कहर थोड़ा कम हुआ हैं। लेकिन बिहार के लोगों की मुसीबत अभी कम नहीं हुई हैं। 

अब पुनपुन नदी में पानी बढ़ने से बिहार के लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। पुनपुन नदी पर रेल पुल के गार्डर पर पानी चढ़ गया हैं। बताया जा रहा है कीं गुरुवार की शाम पुनपुन का जलस्तर 53.60 मीटर हो गया था। 1976 के बाद 43 सालों में पहली बार नदी का जलस्तर इतना ऊपर गया हैं। नदी में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए फ़िलहाल पटना-गया रेल रूट पर परिचालन रोक दिया गया हैं। इसके अलावा बख्तियारपुर-राजगीर रूट पर भी परिचालन रोक दिया गया हैं। 

बता दे कि दोनों रेलवे रूटों रोके जाने के कारण लाखों लोगों को परेशानी हो रही हैं। इन दोनों रेल रूटों से होकर लंबी दूरी की ट्रेनें भी गुजरती हैं। ऐसे में परिचालन रोक दिए जाने से रांची, धनबाद, कोलकाता, वाराणसी जानेवाले यात्रियों को भी परेशानी हो रही हैं। 

वहीं, दानापुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि ट्रैक से पानी उतरने के बाद ही इन दोनों रूटों पर ट्रेन सेवा शुरू होगी। 

Exit mobile version