ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़सभी खबरें

बिहार : मंत्रिमंडल विस्तार होते ही बांटे गए मंत्रियों को विभाग, जानें किस को मिला कौनसा मंत्रालय

बिहार : बिहार में आज नीतीश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है जिसके तहत 31 मंत्री बनाए गए है। 31 मंत्रियो में से सबसे अधिक 16 मंत्री जेडीयू से हैं जबकि जेडीयू कोटे से 11, कांग्रेस से दो और एक निर्दलीय तथा हम पार्टी से एक विधायक शामिल हैं। जबकि, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जोड़कर कुल 33 लोग अब शामिल हो गए हैं।

वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार के कुछ देर बाद ही विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार CM नीतीश कुमार के जिम्मे ही पहले की तरह सामान्य प्रशासन और गृह विभाग है, जबकि तेजस्वी प्रसाद यादव के जिम्मे उप मुख्यमंत्री के अलावा स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग है।

तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताप यादव को बिहार में पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय मिला है।

शिक्षा मंत्री का प्रभार राजद के कोटे में गया है जिसके तहत चंद्रशेखर को इस मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा राजद कोटे से मंत्री बने आलोक मेहता को राजस्व एवं भूमि सुधार दिया गया है।

वहीं, राजद कोटे से मंत्री बने जितेंद्र राय को कला संस्कृति, जयंत राज को लघु जल संसाधन विभाग, सुधाकर सिंह को कृषि, जमां खान को अल्पसंख्यक कल्याण, मुरारी गौतम को पंचायती राज, कार्तिक कुमार को विधि, शमीम अहमद को गन्ना उद्योग, शाहनवाज को आपदा प्रबंधन मंत्रालय मिला है। वहीं सुरेंद्र राम को श्रम संसाधन और मोहम्मद इसरायल को सूचना प्रावैद्यिकी विभाग मिला है।

इधर, जदयू के सीनियर नेता अशोक चौधरी को भवन निर्माण जबकि श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग मिला है। इसके अलावा सुरेंद्र यादव को सहकारिता, रामानंद यादव को खान एवं भू-तत्व जबकि लेसी सिंह को खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार जेडीयू की विधायक शीला कुमारी को परिवहन, समीर कुमार महासेठ को उद्योग, सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सुनील कुमार को मद्य निषेध उत्पाद और निबंधन जबकि अनीता देवी को पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग मंत्रालय मिला है।

वहीं, नई सरकार में विजय कुमार चौधरी को वित्त, वाणिज्य कर और संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है। जबकि, विजेंद्र यादव को ऊर्जा के साथ-साथ योजना एवं विकास विभाग की जिम्मेवारी दी गई है।

कांग्रेस के आफाक आलम को पशु और मत्स्य संसाधन सौंपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button