
Bigg Boss 13:मीडिया के तीखे सवालों के बाद सिद्धार्थ ने जानी शहनाज की सच्चाई, क्या मोड़ लेगा #sidnaaz का रिश्ता
कलर्स का विवादित शो बिग बॉस का फिनाले अब बस कुछ ही दिन दूर है। शो में आए सभी कंटेस्टेंट को मीडिया के तीखे सवालों से होकर गुजरना पड़ा।
कौन सी बात से #sidnaaz के रिश्ते में आई दरार
हाल ही में घरवालों से सवाल जवाब के लिए एक मीडिया सेशन रखा गया था जिसमें कई तीखे सवाल किए गए. दरअसल, एक पत्रकार ने शहनाज से पूछा कि क्या वो सिद्धार्थ के लिए सच में कोई फीलिंग रखती हैं या फिर ये सिर्फ गेम का हिस्सा है. इसे लेकर आसिम लगातार आपको बोल रहे थे कि सिद्धार्थ दोस्ती के लायक नहीं हैं और उनके लिए ये सब मायने नहीं रखता, उस समय आप आसिम के साथ हां में हां कर रहीं थी. ये कैसी दोस्ती है? इसके जवाब में शहनाज ने कहा कि वो गेम का हिस्सा है और जब आप दूसरी टीम में खेल रहे हैं तो फिर ये सब मायने नहीं रखता. मीडिया सेशन के बाद सिद्धार्थ और शहनाज में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. जिसमें शहनाज कहती दिखीं कि उन्हें मीडिया बदनाम करने की कोशिश कर रही है. वहीं सिद्धार्थ ने कहा कि वो पहले से ही जानते हैं कि शहनाज आसिम के पास जाती हैं. वहीं, जब सिद्धार्थ ये बात शहनाज को कहते हैं तो शहनाज रोना शुरू कर देती हैं और दोनों के बीच गर्मागर्मी हो जाती है. इन दोनों की लड़ाई के बीच में रश्मि देसाई, शहनाज का साथ देती नजर आती हैं. इसमें रश्मि उन्हें कहती हैं कि वो हर किसी के लिए कुछ ज्यादा ही अवेलेबल (उपलब्ध) रहती हैं इसलिए ऐसा होता है.