
नई दिल्ली : देशभर में एक बार फिर कोरोना की रफ़्तार बढ़ी है, खासकर कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन (Omicrom) के मामले लगातार देश के अलग अलग राज्यों में बढ़ते ही जा रहे है। इसी बीच केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने के लिए आपातकालीन स्थिति में CORBEVAX , COVOVAX और Anti-viral drug Molnupiravir के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। जिसकी जानकारी खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर दी। उन्होंने इसको लेकर 5 ट्वीट किए है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर लिखा, “देश को बधाई, कोरोना के खिलाफ जंग को और मजबूत करने के लिए भारत सरकार ने एक दिन में 3 मंजूरी दी है, आपात स्थिति में CORBEVAX वैक्सीन, COVOVAX वैक्सीन और Molnupiravir नाम की एक एंटी वायरल दवा के इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है।”
उन्होंने लिखा, “CORBEVAX वैक्सीन भारत की पहली स्वदेशी 'RBD प्रोटीन सब-यूनिट' वैक्सीन है। यह भारत में विकसित तीसरी वैक्सीन है! इस वैक्सीन को हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई ने बनाया है।”
मंत्री मनसुख ने आगे बताया की – “Nanoparticle वैक्सीन, COVOVAX का निर्माण पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा।” इसके अलावा एंटी वायरल दवा के बारे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की – “एंटी वायरल दवा Molnupiravir देश की 13 कंपनियों द्वारा बनाई जाएगी। इसका इस्तेमाल COVID-19 के वयस्क रोगियों या अधिक गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आपातकालीन स्थिति में शर्तों के साथ किया जाएगा।”
जबकि उन्होंने अपने अंतिम ट्वीट में पीएम मोदी का आभार जताते हुए लिखा की – “पीएम मोदी ने COVID19 के खिलाफ जंग का नेतृत्व किया है। इन सभी मंजूरियों से महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को और मजबूती मिलेगी। हमारे फार्मा उद्योग पूरी दुनिया के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं। सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः।”