
पंजाब : कांग्रेस पार्टी में पंजाब के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर घमासान जारी है। इस बीच एक बार फिर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बागी तेवर देखने को मिले हैं। सिद्धू ने आलाकमान को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने सीधे गांधी परिवार का नाम तो नहीं लिया लेकिन ये जरूर कहा कि ऊपर बैठे लोग कठपुतली मुख्यमंत्री चाहते हैं।
सिद्धू ने आलाकमान पर एक फिल्मी गाने के जरिए तंज कसा। उन्होंने कहा, 'आप ईमानदार सीएम चुनेंगे तो फिर वह ईमानदारी नीचे तक जाएगी। लेकिन ऊपर वाले तो चाहते हैं कि कोई कमजोर सीएम हो, जिसे वो ता थैया, ता थैया नचा सकें और कहें कि, नाच मेरी बुलबुल तुझे पैसा मिलेगा। कहां कद्रदान फिर ऐसा मिलेगा।' सिद्धू ने कहा, 'अगर नया पंजाब बनाना है तो यह मुख्यमंत्री के हाथों में है। इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है।
बता दें कि कांग्रेस सीएम उम्मीदवार के लिए एक सर्वे करवा रही है। जिसमें चन्नी सबसे आगे चल रहे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस जल्द अपने सीएम उम्मीदवार के लिए चिन्नी का नाम घोषित कर सकती है।