खोजें

पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, BJP के 40 MLAs हमारे संपर्क में, कमलनाथ खरीद सकते थे, लेकिन…..

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, BJP के 40 MLAs हमारे संपर्क में, कमलनाथ खरीद सकते थे, लेकिन.....

मध्यप्रदेश/देवास – कमलनाथ की15 महीने की सरकार बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ विधायकों के दल बदलने के कारण गिर गई थी। शनिवार को कमलनाथ के सरकार गवाने के 1 साल पूरा होने पर कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश में लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया।।इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और सुरेश पचौरी सहित सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस के नेताओं ने इस मौके पर संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया।

वहीं, देवास पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरते हुए फिर विवादित बयान दिया।सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि अगर सबसे बड़ा भू-माफिया कोई है तो वो ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। उसने कुत्ते की समाधि तक को नहीं छोड़ा शिवपुरी में। कुत्ते की समाधि भी अपने नाम करवा ली। शिवपुरी में हजारों एकड़ भूमि जो ट्रस्ट के नाम पर थी वो भी अपने नाम करवा ली। इतनी जमीन लेकर कहां जाएंगे।

सज्जन सिंह वर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकतंत्र के हत्यारे हैं। भाजपा के 40 विधायक हमारे संपर्क में हैं, लेकिन वो बिना माल दिए कहां आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास इतना पैसा है कि वह 40 विधायक खरीद सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

गौरतलब है कि कांग्रेस के सम्मान दिवस के मौके पर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो अधूरे वचनों को पूरा किया जाएगा. ये सरकार सौदेबाजी की सरकार है, ज्यादा नहीं चलेगी।

Exit mobile version