.jpeg)
मेडिकल यूनिवर्सिटी में फर्जीवाड़ा:- परीक्षा में नहीं बैठे फिर भी हो गए पास, कम अंक पाने वालों के नंबर बढ़ाए
मध्यप्रदेश/भोपाल:– मध्य प्रदेश की मेडिकल यूनिवर्सिटी में अब बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया. जहां उन विद्यार्थियों को भी पास कर दिया गया जो परीक्षा में बैठे भी नहीं थे. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि जिन लोगों के कम नंबर से उनके नंबर भी बढ़ाये गए.
पूरा मामला :-
मध्य प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी में डेंटल और नर्सिंग के उन छात्रों को पास कर दिया गया जिन्होंने परीक्षा तक नहीं दिया था. बड़ा फर्जीवाड़ा ऐसे नजर आया जब छात्रों को रिजल्ट आने के पहले ही उनके नंबर पता चल गया. चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देश पर ठेका कंपनी प्राइवेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी माइंडलॉजिक की मिलीभगत से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया. गोपनीय विभाग के क्लर्क और अवकाश पर चल रही परीक्षा नियंत्रक ने कई लोगों के नंबर ईमेल पर मंगवाए और उन्हें बढवाया.
बताते चलें कि माइंडलॉजिक्स कंपनी एमबीबीएस की भी रिजल्ट तैयार करती हैं. ऐसे में जांच टीम द्वारा यह आशंका लगाई जा रही है कि कहीं इसमें भी पूर्व में बड़ा खेल तो नहीं किए गए या आगे भी इसमें इस कंपनी द्वारा किया जा सकता है. अभी तक कंपनी ने अपनी डाटा उपलब्ध नहीं कराई है.
बताते चलें कि छात्रों ने परीक्षा परिणाम को लेकर हुई धांधली की शिकायत की गई थी जिसके बाद जांच कमेटी बैठाई गई और जांच शुरू की जिसके बाद यह बात पता चली कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के पहले ही छात्रों को अपने नंबर पता चल सके थे.
छात्र नेताओं के शिकायत पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने जांच के आदेश दिए थे.