MP नगरीय निकायों में जल्द बड़ा फेरबदल, प्रतिनियुक्ति के बहाने सालों से जमे थे अधिकारी, कर्मचारी 

मध्यपरदेश:– मध्यपरदेश के नगरीय निकायों में प्रतिनियुक्ति के बहाने सालों से जमे 800 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों को उनके मूल विभागों में लौटाने की तैयारी की जा रही है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग इनकी सूची तैयार कर रहा है। बता दें की 15 अगस्त से पहले लिस्ट जारी होने की संभावना है। कोरोना काल में नगर निकायों की आर्थिक स्थिति काफी खस्ता हो चुकी है, इसलिए प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारी-कर्मचारियों को वापस भेजने की तैयारी विभाग स्तर पर शुरू हो गई है। प्रदेश में ट्रांसफर पर लगे बैन के खुलने के बाद से ही ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट बनना शुरू हो गई थी, जो अब अंतिम दौर में बताई जा रही है। 
दरहसल, मध्य प्रदेश में 16 नगर निगम, 98 नगर पालिका एवं 294 नगर परिषद है। इनमें से ज्यादातर नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर जमे हुए हैं। इनका नगर निगमों में काफी दखल है। कई अफसर तो मलाईदार पदों पर सालों से जमे हैं, जो निगमों से वापस अपने मूल विभागों में लौटना ही नहीं चाह रहे हैं। लिहाजा, निकायों को इन पर हर साल लाखों रुपए खर्च करना पड़ रहे हैं।
बताया जाता है कि भोपाल नगर निगम में ऐसे करीब 100 अधिकारी-कर्मचारियों के नाम है। हालांकि, पिछले साल भी प्रशासक कवींद्र कियावत ने 66 कर्मचारियों को मूल विभाग में भेजने के आदेश जारी किए थे, लेकिन कई कोर्ट से स्टे ले आए थे। कुछ नाम तो काफी सुर्खियों में भी रहे थे।

Exit mobile version