आरटीओ की बड़ी खबर: जुलाई से बनेंगे फिटनेस सर्टिफ़िकेट, नए परमिट के साथ लर्निंग और ड्राइविंग लाइसेंस

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : अनलॉक -1 (Unlock)के बाद अब वाहन चालकों को फिटनेस सर्टिफिके, नए परमिट के साथ-साथ अब लर्निंग और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अभी और इंतजार करना होगा।अब जानकारी के अनुसार वाहनों के दस्ता वेजों के नवीनीकरण सहित अन्य कार्य जुलाई से शुरू हो सकते हैं। लॉकडाउन(Lock down लागू होने के बाद वाहनों के सभी दस्तावेज की वैधता अवधि 30 जून तक बढ़ा दी गई थी। अब दस्तावेजों के नवीनीकरण का काम एक जुलाई से चालू होगा।
लाइसेंस के लिए फिंगर प्रिंट अनिवार्य -:
लाइसेंस के लिए फिंगर प्रिंट अब अनिवार्य कर दिया गया है। हाथों से संक्रमण फैलने का का खतरा ज्यादा है, इसलिए अभी लाइसेंस का नवीनीकरण और नए लाइसेंस नहीं बनाए जा रहे हैं। जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह से आरटीओ(RTO) में लाइसेंस बनाने का काम चालू हो सकता है सभी वाहनों के समस्त दस्तावेज 30 जून तक वैध हैं। परिवहन विभाग का आदेश मिलने के बाद एक जुलाई से नवीनीकरण शुरू किया जा सकता है।
संतोष पॉल(Santosh pal) , आरटीओ(RTO)
अभी जिले में -:
1 – : 800 बसें है।
2 – : 8000 ट्रक व अन्य बड़े मालवाहक वाहन है।
3 – : 7000 छोटे मालवाहक वाहन है।
4 – : 12000 कमर्शियल वाहन और टैक्सी है।
रोजाना बनने वाले लाइसेंस
1 – : 300 लर्निंग लाइसेंस बनते है।
2 – : 500 ड्राइविंग लाइसेंस बनते है।
ये काम रुके हुए है
1 – : लाइसेंस नवीनीकरण
2 – : परमिट नवीनीकरण और नए परमिट
3 – : वाहन का फिटनेस
4 – : पंजीयन की वैधता का नवीनीकरण




