
मध्यप्रदेश/जबलपुर – मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) की रफ्तार अभी थमती हुई नज़र नहीं आ रहीं हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। इसके साथ ही मौत का सिलसिला भी लगातार बढ़ता जा रहा हैं। आम आदमी से लेकर राजनेता, अधिकारी अब तक कोरोना (Corona) से अपनी जान गवां चुके हैं।
इसी बीच दुःखद ख़बर जबलपुर (Jabalpur) से सामने आ रहीं है, जहां खितौला थाना प्रभारी गोपाल सिंह जगेत (Goal Singh Jaget) का कोरोना से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि आज सुबह उन्होंने जबलपुर के सिटी अस्पताल में अंतिम सांस ली हैं।
खितौला थाना प्रभारी गोपाल सिंह जगेत के निधन की खबर आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ उठी हैं। अस्पताल में पुलिस अधिकारियों (Police Officers) द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके अलावा ख़बर है कि उनका शव गृह नगर विदिशा (Vidisha) ले जाया गया हैं।