
मध्यप्रदेश/भोपाल – गुरुवार को यानी आज राजधानी भोपाल में हमीदिया अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर जाएंगे। हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी और कोरोना वार्ड में डॉक्टर्स की ड्यूटी जारी रहेगी। जूनियर डॉक्टर के एसोसिएशन जूडा का आरोप है कि अस्पताल में शिकायत के बाद भी सुविधा नहीं मिल रही। इससे मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। अस्पताल में दवाएं और मेडिकल टेस्ट नहीं होने पर हड़ताल का ऐलान किया गया हैं।