बड़ी खबर : ग्वालियर में गोविंद सिंह ने किया आत्मसमर्पण, STF ने की पुष्टि

मध्यप्रदेश/ग्वालियर/दमोह –कुछ देर पहले विधायक रामबाई के पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें उन्होंने पुष्टि की थी कि वो भिंड पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। हालांकि उस समय उनके आत्मसमर्पण की पुष्टि नहीं हुई थी।

लेकिन इसी बीच ग्वालियर से बड़ी खबर मिल रही है जहां गोविंद सिंह परिहार ने एसटीएफ के सामने सरेंडर कर दिया हैं। एसटीएफ की टीम द्वारा फिलहाल गोविंद सिंह परिहार को गोपनीय स्थान पर रखा गया हैं। एसटीएफ चीफ विपिन महेश्वरी ने इस बात की पुष्टि की हैं।

माना जा रहा है कि विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह परिहार को पूछताछ के लिए एसटीएफ भोपाल ले जा सकती हैं। 

इस से पहले वायरल वीडियो में आरोपी गोविंद सिंह परिहार ने कहा था कि उनकी पत्नी ने सरेंडर की अपील की थी। इसलिए वह भिंड जिले में किसी भी थाने में सरेंडर करने जा रहे हैं। साथ ही गोविंद सिंह ने खुद को निर्दोष बताया है और साथ यह दावा किया है कि अगर उन पर दोष साबित होता है तो उन्हें चौराहे पर फांसी पर लटका दिया जाए। 

 

Exit mobile version