उपचुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, अब करने जा रही है ये काम

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले उपचुनाव (By Election) से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज़ होता जा रहा हैं। इसके साथ ही जैसे जैसे प्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे सियासी हलचल भी तेज़ होती जा रहीं हैं।
दोनों ही प्रमुख दल कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) एक दूसरे को घेरने का कोई भी मौका अपने हाथों से नहीं जाने दे रहे हैं। इसी बीच अब कांग्रेस ने भाजपा को घेरने के लिए बड़ा कदम उठाया हैं।
कांग्रेस भाजपा शासनकाल में हुए घोटालों (Scams) को जनता के बीच में रखने जा रही हैं। भाजपा सरकार (BJP Government) के दौरान हुई गड़बडिय़ों, अनियमितताओं और घोटालों को कांग्रेस उजागर करेगी। 15 साल के घोटालों के अलावा कांग्रेस सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग घोटालों की सूची भी तैयार कर रही हैं। ये सूची विचार विभाग की स्थानीय इकाई ने तैयार की हैं।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने संविधान (Constitution) और प्रजातंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। मध्य प्रदेश को भाजपा ने देश भर में कलंकित किया है, राजनीति को बिकाऊ बनाने का काम भाजपा ने किया हैं।
वहीं, कांग्रेस का कहना है कि ये कहने को उपचुनाव (By Election) है लेकिन यह वास्तव में मध्यप्रदेश के भविष्य (Future) का चुनाव हैं। यह उपचुनाव मध्यप्रदेश का भविष्य (MPs Future) तय करेगा, यह तय करेगा कि प्रदेश कौन सी पटरी पर चलेगा, प्रदेश के नौजवानों का किसानों का भविष्य क्या होगा।




