MP : शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ़्तार धीमी पड़ते ही शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व में लगाए गए सभी प्रतिबंध को हटा दिया है।
गृह विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा है कि कोरोना संक्रम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य शासन द्वारा लगाए गए सभी प्रतिबन्ध हटाए जाते हैं।

हालांकि, अभी रात्रिकालीन कर्फ़्यू 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।
जबकि, प्रदेश में समस्त सामाजिक, व्यावसायिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, मनोरंजन, खेलकूद आदि तथा मेले के आयोजन पूर्ण क्षमता से हो सकेंगे। इसके अलावा समस्त स्कूल, कॉलेज और छात्रावास/हॉस्टल भी पूर्ण क्षमता से चल सकेंगे। वहीं, विवाह आयोजन एवं अंतिम संस्कार के लिए संख्या का प्रतिबंध नहीं रहेगा।
इस दौरान सीएम शिवराज ने नागरिकों से अपील है कि मास्क का उपयोग और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन अवश्य करें।




