सभी खबरें

कांग्रेस के पूर्व विधायक का बड़ा दावा, 8-10 दिनों के अंदर 5-6 विधायक होंगे भाजपा में शामिल… 

मध्यप्रदेश/दमोह – शनिवार को कांग्रेस में रहे पूर्व विधायक प्रद्मयुम्न सिंह लोधी दमोह पंहुचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। बता दे कि कांग्रेस से इस्तीफे देने के बाद भाजपा में शामिल हुए लोधी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला हैं। उन्हें नागरिक आपूर्ति निगम का प्रदेश अध्यक्ष बनाया हैं। ऐसे में भाजपा में शामिल होने के बाद प्रद्मयुम्न सिंह लोधी पहली बार दमोह पंहुचे थे। 

इस दौरान मीडिया से बात करते हए प्रद्मयुम्न सिंह लोधी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही बड़ा दावा करते हुए कांग्रेस खेमे को हिला दिया। प्रद्मयुम्न सिंह लोधी ने कहा कि 8 से 10 दिनों से कांग्रेस के 5-6 विधायक ओर भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में युवा नेताओं का कोई वजूद नहीं हैं। वहां पर बुजुर्ग ही पार्टी को चला रहे हैं। यही कारण था कि सवा साल की सरकार में भी उन जैसे विधायकों को कोई जिम्मेदारी नहीं मिली। 

मालूम हो कि कांग्रेस पार्टी इस समय अपने बेहद खराब दौर से गुज़र रही हैं। अब उसके पास 89 विधायकों का समर्थन हैं। ऐसे में अगर 5-6 विधायक और भाजपा में शामिल हो जाते है तो कांग्रेस का दोबारा से उभर पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button