
उत्तरप्रदेश/लखनऊ – मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राज्यपाल (Governor) लालजी टंडन (Lalji Tondon) का मंगलवार सुबह लखनऊ (Lucknow) के मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) में निधन हो गया हैं।
लालजी टंडन का मेदांता अस्पताल में करीब डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था। बता दे कि लालजी टंडन के किडनी और लिवर में दिक्कत के बाद उन्हें एडमिट कराया गया था।