Raisen  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेत से भरे 6 ओवरलोड डंफ़रों को किया जब्त 

 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेत से भरे 6 ओवरलोड डंफ़रों को किया जब्त 
रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट

रायसेन जिले के सुल्तानपुर में आज  पुलिस द्वारा ओवरलोड रेत से भरे डंफरो पर बड़ी कार्यवाही की गई और 6 डंफरो को जप्त किया गया।
थाना प्रभारी की सक्रियता के चलते रेत का अवैध परिवहन करते 6 डंफर जप्त किए गए।

रेत परिवहन पर प्रभारी मंत्री हर्ष  यादव के निर्देश पर शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंध लगाया है लेकिन रेत माफिया मंत्री के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है।

 

रायसेन जिले में जिस तरह 24 घंटे रेत का ओवरलोड करके परिवहन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सुल्तानपुर थाना प्रभारी रमजू उइके ने कार्रवाही करते हुए ओवरलोड रेत का परिवहन करते 6 डंफरो पर कार्यवाही की। जिनके पास  मौके पर दस्तावेज नही मिले कागज मोके पर न होने पर ओवरलोड होने पर कार्रवाही की गई।वही कार्रवाही पर रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

वही थाना प्रभारी रामजू उइके ने बताया डंफरो को जप्त कर मामले को न्यायालय भेज दिया जाएगा अभी डंफरो पर कार्रवाही कर थाना सुल्तानपुर परिसर में खड़े करवाए गए है।

Exit mobile version