MP में बड़ा हादसा! आकाशीय बिजली गिरने से 6 की मौत, 19 घायल

MP में बड़ा हादसा! आकाशीय बिजली गिरने से 6 की मौत, 19 घायल

 मध्यप्रदेश/पन्ना:

 मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई. इन हादसों में 19 घायलों की सूचना मिली. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं रात में ही पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा और SP धर्मराज मीणा ने घायलों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।

 

जिले के सलेहा थाना अंतर्गत पटना तमोली ग्राम पंचायत के उरेहा गांव में खेत में धान का रोपा लगाते समय अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य व्यक्ति झुलस कर घायल हो गए। दूसरी घटना में पवई थाना अंतर्गत सिमरा ग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से तेजीलाल पटेल 70 वर्ष की मौके पर मौत हो गई, आकाशीय बिजली गिरने की घटना उस समय घटित हुई जब तेजीलाल अपने खेत में भैंस चरा रहा था। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसके एक भैंस के भी मौत हो गई। इसके अलावा पास के ही खेत में काम कर रहे किसान भरत लाल पटेल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पवई थाना अंतर्गत ही ग्राम पिपरिया दौन के सरपंच के बड़े भाई वेद नारायण पाठक पिता राम गोपाल पाठक की मौत हो गई तथा 6 लोग घायल हो गए जिसमें 2 महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया। साथ ही ग्राम चौमुखा में एक 65 वर्षीय वृद्ध इक्तर आदिवासी की भी मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई।

 

पूरी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल हंड्रेड टीम वहां पहुंची और पुलिस वाहनों से ही सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। घटना की सचूना पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के बड़े अधिकारियों को भी दी गई। घटना को लेकर कलेक्टर पन्ना संजय कुमार मिश्र ने शनिवार को अस्पताल पहुंचकर घायलों को देखा और मृतकों के स्‍वजनों को सांत्‍वना देते हुए देते हुए हर संभव मदद देने की बात कही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनो को 4-4 लाख रूपए सहायता देने की घोषण की।

Exit mobile version