दुःखद हादसा : मप्र के करीब 16 मज़दूरों के ऊपर से गुज़री मालगाड़ी, हुई मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र/औरंगाबाद – शुक्रवार सुबह 5.15 बजे महाराष्ट्र (Maharastra) के औरंगाबाद (Aurangabad) में बड़ा हादसा हो गया। जहां रेलवे ट्रैक (Railway Track) पर सो रहे मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन मज़दूरों के ऊपर से माल गाड़ी (Goods Train) गुज़र गई। इस हादसे में करीब 16 प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) की मौत की खबर हैं। यह सभी प्रवासी मजदूर मध्य प्रदेश के थे। जबकिं इस हादसे में करीब 5 मज़दूरों के घायल (Injured) होने की खबर हैं। बताया जा रहा है कि घायल मज़दूरों को औरंगाबाद के सिविल अस्पताल (Sivil Hospital) में भर्ती कराया गया हैं।

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार ये सभी मजदूर जलगांव (Jalgaon) में आयरन फॉट्री (Iron Factory) में काम करते थे।यह सभी प्रवासी मजदूर मध्य प्रदेश के थे और ट्रेन पकड़ने के लिए भुसावल (Bhusaval) की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मजदूर 35-36 km चलने के बाद पटरी पर बदनपुर (Badarpur) और करमड (Karmad) के बीच सो गए। तभी सुबह 5:15 मिनट पर इनके ऊपर से मालगाड़ी गुज़र गई।

सीएम शिवराज ने जताया शोक किया मुआवजे का ऐलान

इधर, इस हादसे पर शोक जताते हुए सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने मृतक मजदूरों के परिवार को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही सीएम शिवराज में रेल मंत्री पीयूष गोयल (Rail Minister Piyush Goyel) से फोन पर चर्चा कर हादसे की जांच और मृतक मजदूरों के परिवारों की सहायता करने की मांग की हैं।

Exit mobile version