सभी खबरें

उपचुनाव में भूपेंद्र सिंह संभालेंगे भाजपा का प्रबंधन,कांग्रेस ने भी नियुक्त किया प्रभारी

  • दोनों दलों ने चुनाव को लेकर कमर कसी 
  • बीजेपी ने भूपेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी 
  • कांग्रेस ने भी नियुक्त किये प्रभारी

भोपाल/पीयूष परमार:-
चुनाव आयोग के द्वारा कल मध्यप्रदेश में उपचुनावों की घोषणा कर दी गयी है जिसको लेकर दोनों पार्टियां तैयारियां करने में जुट गयीं हैं. भाजपा ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें चुनाव प्रबंधन का काम सौंपा है.वहीँ कांग्रेस ने भी खंडवा सीट पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं Congress ने पूर्व मंत्री मुकेश नायक को खंडवा लोकसभा सीट के लिलिये प्रभारी नियुक्त किया है वहीँ सहप्रभारी के लिए राजकुमार पटेल के नाम घोषणा हुई है। BJP में भूपेंद्र सिंह जिम्मेदारी को मिलने के बाद सिंह बोले की हम चारों सीट जीतेंगे और विकास के रथ को आगे ले जायेंगे। और कांग्रेस को जनता जबाब देगी. सवाल के जबाब में सिंह ने कहा पार्टी तय करेगी कि किसको उम्मीदवार बनाया जायेगा लेकिन congress के पास तो उम्मीदवार नहीं हैं. उन्होंने कहा की दमोह में जो हुआ वो हर जगह नहीं होगा हम शिवराज सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

इन सीटों पर होने हैं चुनाव 
प्रदेश में तीन Vidhansabha और एक Loksabha सीट पर चुनाव होने हैं चारों सीट पर जनप्रतिनिधि की मौत हो जाने से सीट खाली हुईं हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक सभी सीटों पर 30 october को मतदान होगा और 2 November को नतीजे आएंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button