खोजें

Bhopal :- पार्टी की मजबूती के लिए जो भी जरूरी, सब करेंगे चाहे टीम ही क्यों न बदलना पड़े :- वी डी शर्मा

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

पार्टी की मजबूती के लिए जो भी जरूरी, सब करेंगे चाहे टीम ही क्यों न बदलना पड़े :- वी डी शर्मा
  • टीम बदलने की चल रही है तैयारी
  • वी डी शर्मा ने कहा पार्टी को मजबूत करने के लिए करेंगे अथक प्रयास
  • मार्च अप्रैल तक बन सकती है नई टीम

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- अभी अभी भाजपा (BJP) के नए प्रदेश अध्यक्ष हेतु वी डी शर्मा(V D Sharma) को नियुक्त किया गया। वी डी शर्मा ने जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया अलग अलग नियम की तैयारी करने लगे। नए प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा बोले:- पार्टी की मजबूती के लिए जो भी जरूरी है हम वह सब करेंगे।  आपको बता दें कि नए प्रदेशाध्यक्ष अब भाजपा की टीम को बदलने का सोच रहे हैं। वी डी शर्मा ने कहा पहले के प्रदेशाध्यक्ष 10 साल से भाजपा की एक ही टीम चला रहे थे। प्रदेश की टीम में 6 साल और भोपाल की टीम में 10 साल से कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भी भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने साफ कर दिया गया है कि काम करने वाले और कार्यकर्ताओं के बीच पकड़ रखने वाले नेताओं को आगे लाया जाए।

अब पदाधिकारियों में बदलाव लाने का वक़्त आ गया है। शर्मा ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए जो भी बेहतर होगा वह सब किया जाएगा और संघ सभी जिम्मेदारियों को भली भांति समझेगा।
अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च अप्रैल तक नई टीम का गठन कर दिया जाएगा।18 अप्रैल को सांसद राकेश सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया , लेकिन विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव के कारण उन्होंने टीम में कोई बदलाव नहीं किया।
 संघ के निर्देश हैं कि 15 साल तक सत्ता में मंत्री रहे या अन्य किसी सरकारी व्यवस्था में रहे लोगों को संगठन में लाया जाए। इसमें से कुछ महामंत्री, मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष पद के साथ प्रदेश प्रवक्ता बनेंगे।

जब विपक्ष में पार्टी होती है तो उसकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए जो भी जरूरी होगा, वह सब चर्चा के बाद करेंगे।
_ वी डी शर्मा _

Exit mobile version