भाेपाल: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, 7 डिग्री तक लुढ़का पारा, 6 साल बाद सबसे सर्द रहा अक्टूबर

भाेपाल: मानसून की विदाई के बाद सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा हैं। सुबह से ही आसमान में धुंध छाने लगी हैं। बादलों ने आसमान में अपना डेरा डाल लिया हैं। मौसम विभाग की मानें तो रविवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इसके अलावा सुबह से शाम तक हुई 0.8 मिमी बारिश के कारण अधिकतम पारा भी सामान्य से 7 डिग्री नीचे लुढ़ककर 25.5 डिग्री पर पहुंच गया।
इससे पहले 4 अक्टूबर 2013 को पारा इस स्तर पर पहुंचा था।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार काे दिन और रात के तापमान में 5 डिग्री का अंतर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर में लाे प्रेशर एरिया बना हुआ हैं। इसके बनने के कारण भोपाल समेत मप्र के कई क्षेत्रों में नमी आ रही हैं।
इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हैं। इसलिए यूपी से लेकर भाेपाल तक बादल छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब बादल छंटते ही ठंड और बढ़ेगी। बता दे कि मौसम विभाग ने अभी से दीपावली पर रात का तापमान 21.6 डिग्री से घटकर 16 से 18 डिग्री के बीच रहने से ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई हैं।