आज से भोपाल अनलॉक, जानें कितना खुला बाजार

आज से भोपाल अनलॉक, जानें कितना खुला बाजार
भोपाल:- आज से पूरे भोपाल को अनलॉक कर दिया गया है. नियमों के साथ आज से भोपाल में बाजार खोल दिए जायेंगे.
2 महीने के इंतजार के बाद पूरा बाजार एक साथ अनलॉक होने जा रहा है. सरकार ने मार्केट खोलने के लिए “वैक्सीन लगवाइए दुकान खुलवाईए” की अनोखी पहल की है. सरकार के इसी अभियान के साथ अनलॉक-02 की शुरुआत आज से हो गई.
आज से मार्केट में खरीदारी की शुरुआत भी हो गई.
सभी दुकानदारों को वैक्सीन लगवाना अनिवार्य होगा.अगर प्रशासन के नियमों का पालन नहीं किया गया तो दुकान को और शोरूम को एक हफ्ते के लिए सील किया जाएगा.
गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए 118 टीमें निगरानी करेंगी. सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने की जिम्मेदारी स्वयंसेवी संस्थाओं और एनजीओ को दी है. 50 से ज्यादा एनजीओ और स्वयंसेवी संगठन नियमों का पालन कराने लोगों को जागरूक करेंगे
लॉज होटल रिसोर्ट को भी नियमों के साथ खोला गया हैं. रेस्टोरेंट से टेक होम सुविधा रहेगी.प्राइवेट दफ़्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी एक साथ जा सकेंगे.
ऑटो, ई-रिक्शा में सिर्फ दो सवारी बैठाने की अनुमति दी गई है. टैक्सी, निजी कार में ड्राइवर और दो पैसेंजर ही बैठ सकेंगे. आवश्यक वस्तुओं के परिवहन, श्रमिकों और एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर लोग आ जा सकेंगे.
अब सिर्फ रविवार को lockdown रहेगा.




