भोपाल अनलॉक:- 10 जून से खुलेंगी सभी दुकाने, अब सिर्फ रविवार बंदी

भोपाल अनलॉक:- 10 जून से खुलेंगी सभी दुकाने, अब सिर्फ रविवार बंदी
भोपाल:- मध्य प्रदेश में 1 जून से अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो गई थी. अब राजधानी भोपाल को पूरी तरह से अनलॉक किया जा रहा है. बताते चलें कि 10 जून से राजधानी भोपाल में सभी दुकानें खुलेंगे सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अब सिर्फ रविवार को कोरोना कर्फ्यू लगाया जाएगा.
हालांकि रोजाना रात 8:00 से सुबह 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा.
अनलॉक को लेकर आज यानि सोमवार को हुए फैसले के मुताबिक सभी दुकानदारों को वैक्सीनेशन कराना अनिवार्य होगा. 9 जून को वैक्सीनेशन कराए जाएंगे और 10 जून से सारे बाजार खोल दिए जाएंगे.
अगर कोई दुकानदार व्यक्ति नहीं लगवाया है और उसने दुकान खोल रखी है तो उसके दुकान को सील कर दिया जाएगा प्रशासन और भोपाल प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने स्मार्ट सिटी ऑफिस में विभिन्न व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधि से चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया.
बुधवार को सिर्फ एक्टिवेशन प्रोग्राम पर फोकस किया जाएगा इसके लिए नारा दिया गया है “टीका लगाओ दुकान खुलवाओ”..
बताते चलें कि जब से अनलॉक प्रक्रिया शुरू हुई है तब से कई सर्राफा व्यापारी और कपड़े दुकानदार लगातार दुकान खोलने की मांग कर रहे थे जिसके बाद अब यह बड़ा फैसला लिया गया है.
हालांकि अभी जिम,स्विमिंग पूल, कोचिंग इंस्टिट्यूट, सिनेमाघर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे.
.jpeg)
.jpeg)


