भोपाल : घर पर मिली अपर कलेक्टर की 2 दिन पुरानी लाश, इलाके में हड़कंप, ये है पूरा मामला…

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – राजधानी भोपाल के बागसेवनिया इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर मे अपर कलेक्टर लखन सिंह टेकाम की लाश मिली। लाश 2 दिन पुरानी बताई जा रही हैं।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल, पुलिस का मानना है कि उनकी हार्टअटैक से भी मौत हो सकती हैं। अभी पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई हैं। 

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, अपर कलेक्टर का उनकी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसके चलते उनके बीच काफी दिनों से बातचीत भी नहीं हुई थी। खास बात ये है कि पत्नी मूकबधिर बच्चे के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी, जबकि लखन सिंह फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। 

पत्नी हर रोज़ खाने की थाली उनके दरवाज़े के बाहर रख देती थी, जिसकों अधिकारी उठा लिया करते थे। लेकिन जब 2 दिन के बाद उन्होंने खाने की थाली नहीं उठाई, तो परेशान पत्नी ने उन्हें  आवाज लगाई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। पत्नी ने उन्हें फ़ोन लगाया परंतु फ़ोन भी बंद आया। 

इसके बाद पड़ोसियों की मदद से उन्होंने दरवाजा खुलवाया और अंदर जाकर देखा तो लखन मृत हालत में पड़े थे।

 

Exit mobile version