सभी खबरें

भोपाल : ये दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल, कमलनाथ ने दिलाई पार्टी की सदस्यता 

मध्यप्रदेश/भोपाल : शुक्रवार को मध्यप्रदेश के भिंड ज़िले के मेहगांव से बसपा नेता रणजीत सिंह गुजा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि बसपा नेता रणजीत सिंह गुजा ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया, पहले उन्होंने कमलनाथ से मुलाकात की और उसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। 

इस मौके पर कमलनाथ ने बसपा नेता गुजा को सदस्य बनाते हुए कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं, बसपा नेता ने भी कांग्रेस की गौरवशाली परंपरा पर विश्वास व्यक्त किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह एवं पूर्व विधायक रामनिवास रावत भी उपस्थित थे।

बता दे कि आगामी चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में दलबदल का सिलसिला जारी हैं। आगे होने वाले सभी चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियों ने अभी से ही अपने आप को मज़बूत करने की तैयारी कर ली हैं। वहीं, नेताओं का दलबदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button