सभी खबरें
भोपाल के चिरायु अस्पताल से आज हुए इतने मरीज डिस्चार्ज

भोपाल के चिरायु अस्पताल से आज हुए 35 मरीज डिस्चार्ज
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश(MadhyaPradesh) में जिस तरह से मरीजों का इजाफा हो रहा है उसी तरह से रिकवर किया जा रहा है… भोपाल (Bhopal) के चिरायु अस्पताल(Chirayu Hospital) से आज 35 मरीज डिस्चार्ज किए गए. अब तक भोपाल के चिरायु अस्पताल से लगभग पंद्रह सौ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है.
कोविड-19 से मरीजों की दृढ इच्छा शक्ति और चिकित्सकों का समर्पण जीत रहा है.
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस(CoronaVirus) संक्रमितों की संख्या अब 8283 हो गई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chauhan) इस विषय पर लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं.

देश में कोरोनावायरस मरीजों का आंकड़ा 200000 के पार हो चुका है. तो वहीं लगभग 100000 मरीजों को रिकवर किया गया.




