Bhopal – क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा जब्त किया गया 35 किलो गांजा ,दो आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा जब्त किया गया 35 किलो गांजा ,दो आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त 02 आरोपियों को 35 किलो गांजा एवं इंडिगो कार सहित किया गिरफ्तार

भोपाल  दिनांक.29 फरवरी 2020  पुलिस महानिदेशक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन आदर्श कटियार एवं डीआईजी भोपाल शहर इरशाद वली द्वारा मादक पदार्थ संगठित अपराधों सहित देह व्यापार अवैध अन्य अपराधों में संलिप्त आरोपियों की पतारसी के संबंध में विषेष अभियान चलाकर धरपकड़ कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देष दिए गए है।

उक्त निर्देशों के पालन में थाना क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर अयोध्या बायपास रोड़ टनाटन ढाबे के पास 02 आरोपियों शाहरूख हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन और अनस खानको इंडिगो कार हित क्राइम ब्रांच टीम द्वारा 35 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही की गयी है। 

आरोपियों का विवरण 

    1    शाहरूख हुसैन पिता मोह0 हुसैन उम्र. 26 वर्ष निवासी. ग्राम प्रतापगढ़ तहसील सिलवानी जिला रायसेन    .    टेंट हाउस का काम।

    2    अनस खान पिता स्व0 नईम खान उम्र. 24 वर्ष निवासी. वार्ड न0 01 म0न0 261 अब्बास नगर गोंदरमउ गांधीनगर भोपाल    .    पुताई का काम

Exit mobile version