खोजें

आज रात लाइट ऑफ करने से पहले "द लोकनीति" की जनता से अपील, विद्युत विभाग के निर्देशों का पालन करें ताकि ब्लैकआउट ना हो

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

रात 9:00 बजे लाइट ऑफ करने से पहले द लोकनीति की जनता से अपील

भोपाल डेस्क/ गरिमा श्रीवास्तव:-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज रात 9:00 से 9 मिनट तक सभी लाइट ऑफ कर दीया, टॉर्च, मोबाइल की रोशनी से चारों तरफ प्रकाश पुंज फैलाया जाएगा. 

 इस बीच विद्युत बोर्ड ने जनता से अपील की है कि सभी घर की लाइट्स को ऑफ करें पर यह ध्यान में रखें कि अन्य विद्युत उपकरण चालू रहे. 

 सभी राज्यों के विद्युत विभाग ने कहा है कि एक साथ लाइट स्विच ऑफ करने या फिर एक साथ ऑन करने से विद्युत ग्रिड फेल हो सकते हैं. जिसके लिए यह जरूरी है कि हम सभी विद्युत के अन्य उपकरण को चालू रखें. ताकि विद्युत ग्रिड फेल ना हो. 

 “द लोकनीति” की टीम आप सभी पाठकों से विशेष अनुरोध करती है कि जब आप लाइट स्विच ऑफ कर रहे हो उस वक्त घर के अन्य कुछ लाइट के उपकरण को चालू रखें ताकि  ग्रिड फेल होने से बचाया जा सके. 

Exit mobile version