सभी खबरें

भोपाल : धूल और वाहनों के धुंए से बिगड़ी शहर की हवा, PM 2.5 और PM 10 खतरनाक स्तर पर……

भोपाल : बारिश के कारण राजधानी की 70% सड़कें जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। कई सड़कों से तो डामरी पूरी तरह से उखड़ चुका है। हालात ये है कि बारिश का दौर थम जाने के बाद सड़कों से धूल उड़ना शुरू हो गई। धूल व वाहनों का धुआं मिलकर शहर में प्रदूषण बढ़ा रहा है। जिसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रहीं हैं। 

बता दे कि शनिवार को टीटी नगर में पीसीबी द्वारा की जाने वाली ऑनलाइन मॉनिटरिंग के आंकड़ों को देखें तो पता लगता है कि दोपहर 2 बजे वहां पीएम (Particulate Matter) 10 का लेवल 428 और पीएम 2.5 (Particulate Matter) का लेवल 470 हो गया था।

कहा जा रहा है कि यह दोनों पैरामीटर 400 से ऊपर हो जाए तो ये खतरनाक साबित होता है। किसी भी क्षेत्र का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) जिन 7 पैरामीटर पर तय होता है, उसमें पीएम 2.5 व पीएम 10 सबसे महत्वपूर्ण हैं। रिकार्ड पर टीटी नगर का एक्यूआई 170 यानी मॉडरेट है। इसके अलावा होशंगाबाद में 117 एक्यूआई और कोलार में यह 108 है। 

गौरतलब है कि राजधानी भोपाल की खूबसूरती पर दाग लगा रही खराब सड़कों की रिपेयरिंग बुधवार से शुरू हो गई है। निगम ने 25 से ज्यादा सड़कों के गड्‌ढे भरे है। कहा जा रहा है कि शहर की ख़राब पड़ी सड़को को नगर निगम 70 करोड़ रुपए खर्च करके रिपेयरिंग करेगा। बताया जा रहा है कि इस समय PWD का सबसे ज्यादा फोकस कोलार और हमीदिया रोड पर है। 

बता दे कि इन 2 प्रमुख सड़कों से रोज 5 लाख से ज्यादा लोग गुजरते हैं। चुकी, बारिश के कारण इन दो प्रमुख सड़कों की हालत खराब हो गई। दोनों प्रमुख सड़कों से डामर गायब हो गया। ऐसे में लाखों लोग परेशान हो रहे हैं। गड्‌ढे, कीचड़ और धूल के कारण लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। इसलिए PWD पहले इन सड़कों को सुधरेगा, वहीं सुधार होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button