सभी खबरें

भोपाल : हमीदिया अस्पताल के SNCU में शार्ट सर्किट, मची अफरा तरफी, 31 नवजात बच्चों को किया गया शिफ्ट 

मध्यप्रदेश/भोपाल – शनिवार दोपहर भोपाल के हमीदिया अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एसएनसीयू में शार्ट सर्किट हो गया। हालांकि, शार्ट सर्किट बड़ा नहीं था, इसलिए ज़्यादा कोई नुक्सान नहीं हुआ। लेकिन अफरा तरफी इसलिए मची क्योंकि यहां 31 नवजात बच्चे भर्ती थे। शार्ट सर्किट होते ही एहतियातन इन बच्चों को वहां से बाहर निकालकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया गया। ये घटना शनिवार दोपहर 11 बजे की हैं। 

सूत्रों की मानें तो वार्ड ब्वॉय ने जैसे ही एसी चालू करने के लिए बटन दबाया तभी एसी की केबल में स्पार्किंग होने लगी थी। तैनात वार्ड ब्वॉय ने सतर्कता बरती और एसएनसीयू में रखे फायर एक्सटिंग्यूशर का उपयोग किया। ऐसे में एसएनसीयू में धूल और धुआं भर गया, और अफरा-तफरी मच गई। बाद में करीब 10 फीट लंबी इस केबल को बदल कर एसी को चालू कर दिया गया था। 

इधर, धुआं देख भर्ती नवजात के परिजनों में भी दहशत बढ़ गई। वो भी अपने बच्चों के लिए यहां-वहां दौड़ने लगे। हालांकि बाद में सभी परिजनों को उनके बच्चों को दिखाया गया और नवजात हो को एसएनसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। 

वहीं, इस पुरे मामले पर गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अरुण कुमार ने बताया कि ऐसी की केबल में थोड़ा सा शार्ट सर्किट हुआ था। ऐसी भी बाद में चलने लगा। ऐसी को बदलने बाहर से लोग आए थे, इससे नवजात को संक्रमण ना होने इसलिए उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। 

जबकि, पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव ने बताया कि बेहद छोटी से घटना थी। केबल में स्पार्किंग हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button