भोपाल में अब इस हिसाब से खुलेंगी दुकानें, बाजारों में उमड़ती भीड़ को देख कर लिया गया है यह फैसला
.jpeg)
भोपाल में अब इस हिसाब से खुलेंगी दुकानें, बाजारों में उमड़ती भीड़ को देख कर लिया गया है यह फैसला
भोपाल से गरिमा श्रीवास्तव की रिपोर्ट:– भोपाल(Bhopal) के बाजारों में उमड़ी भीड़ को देखकर अब प्रशासन ने नया फैसला लिया है. राजधानी भोपाल में अब नंबर के हिसाब से दुकानें खुलेगी. इन दुकानों को एक से तीन(1-3) नंबर मिलेंगे.
कोरोनावायरस महामारी(CoronaVirus Pandemic) के बीच जरा सी लापरवाही सभी को भारी पड़ सकती है. 27 मई से भोपाल में थोड़ी सी ढ़ील दे दी गई है, पर इस दौरान लोग कोरोनावायरस महामारी को भूलकर बाजार में भीड़ इकट्ठा करने लगे. बाजार में बढ़ती भीड़ से कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल सकता है. और इसीलिए इसे गंभीरता से लिया गया है जिला प्रशासन ने बाजार की व्यवस्था अब बदल दी है. नए आदेश के मुताबिक अब 10 या इससे अधिक दुकानों वाले बाजार(Market) नंबर के हिसाब से खुलेंगे.
एक नंबर वाली दुकान सोमवार और मंगलवार को खुलेगी.2 नंबर वाली दुकान बुधवार और गुरुवार को ठीक इसी तरह 3 नंबर वाली दुकान शुक्रवार और शनिवार को खुलेंगे. रविवार को बाजार की सारी दुकानें बंद रहेंगी. बाकी दुकान भी इसी क्रम में खुलती चली जाएंगी. पर बीच की दो दुकानें छोड़कर ही दुकान खोलने की अनुमति है. इससे सोशल डिस्पेंसिंग के नियमों का पालन भी हो सकेगा और बाजार में भीड़ भी कम होगी.
भोपाल के कलेक्टर तरुण पिथोड़े(Tarun Pithode) के अनुसार जब तक दुकानों पर नंबर डालने का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक मौजूदा व्यवस्था में इसी प्रकार बाजार खुलेंगे.




